-
Advertisement
मणिमहेश यात्रा 2026: 9 दिन पहले शुरू हुई यात्रा, भरमौर से गौरीकुंड के लिए हवाई सेवा शुरू
Manimahesh Yatra 2026: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिमहेश के लिए वार्षिक यात्रा 2026 बुधवार सुबह 4 बजे प्रशासनिक रूप से शुरू हो गई। आधिकारिक आगाज के साथ ही भरमौर से मणिमहेश धाम की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इस बार प्रशासन ने सामान्य निर्धारित तिथि से करीब नौ दिन पहले यात्रा की शुरुआत करवाई है, जिससे भरमौर और मणिमहेश क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पहले ही दिन उड़ीं हेलिकॉप्टर सेवाएं
यात्रा के पहले दिन ही भरमौर से गौरीकुंड तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई। इससे बुजुर्गों, पैदल यात्रा में असमर्थ श्रद्धालुओं और कम समय में दर्शन करने की इच्छा रखने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम अनुकूल रहने पर यह हवाई सेवा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं चौकस
देशभर से उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और सफाई व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
