-
Advertisement
Kangra के 32 मील में भारी Landslide ,वाहन फंसे-बंजार में लैंडस्लाइड से 12 मकानों पर खतरा
Landslide In Himachal : पहाडी प्रदेश हिमाचल के तीन जिलों कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के कई क्षेत्रों में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश का (Orange Alert) ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। तीन अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस वक्त जिला कांगड़ा के ताजा हालात ये हैं कि भारी बारिश हो रही है, कांगड़ा-पठानकोट मार्ग पर स्थित 32 मील से लेकर भाली के बीच के हालात बेहद खराब हैं। ताजा भूस्खलन (landslide) के चलते सड़क आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद है। यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है और किसी भी प्रकार की आवाजाही संभव नहीं है। सड़क पर मलबा है और बारिश लगातार हो रही है। डर इस बात है कि कहीं और भूस्खलन ना हो जाए, जिससे खतरा बढ सकता है।
भय का है माहौल
कुल्लू जिले के बंजार (Banjar) में बाइपास सड़क पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 12 घरों को खतरा पैदा हो गया है। इन मकानों के ढहने की आशंका बनी है। इससे यहां रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। प्रदेशभर में सोमवार शाम तक 200 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 110 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 121 सड़कें और 39 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 जुलाई के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
