-
Advertisement
तीन माह के बच्चे को लेकर विधानसभा पहुंची राकांपा विधायक
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur, Maharashtra) में राकांपा की विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे (NCP MLA Saroj Babulal Ahire) सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session of the Vidhan Sabha) के दौरान अपने तीन माह के बच्चे (Three-month-old Baby )को गोद में लेकर विधानसभा पहुंच गई। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया। सदन में उन्हें देखकर सभी चौंक गए। इसके बाद से वह चर्चा का विषय बन गई हैं।
यह भी पढ़ें- जब डोकलाम में चीनी सैनिकों से लड़ रहे थे, भारतीय सैनिक क्या उस वक्त भी राहुल ने उठाए थे सवाल
विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे बीती 30 सितंबर को ही मां बनी थी। उनका कहना है कि वह अपने मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने के लिए ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने आई हैं। क्योंकि कोरोना (Corona) के बीच अढ़ाई वर्षों से नागपुर में विधानसभा का कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ था,इसलिए वह अब इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती हैं।

