-
Advertisement
सिरमौर के अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: टॉयलेट सीट में फंसा मिला नवजात का श#व
Himachal News: सिरमौर जिला के तहत राजगढ़ अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामना आई है। सिविल असप्ताल राजगढ़ शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। आज सुबह 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोज की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा तो उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह एक नवजात का शव था। यह देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। । कर्मचारी ने तुरंत इस बात की जानकारी अस्पताल की नर्सों और डॉक्टरों को दी।
राजगढ़ थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा
बीएमओ राजगढ़ के अनुसार अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव बरामद हुआ है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नवजात को वहाँ किसने छोड़ा। उधर एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

