-
Advertisement
कांगड़ा: तेल से भरा टैंकर सड़क किनारे लुढ़का, बाल-बाल बची Driver की जान
कांगड़ा। ढलियारा के तीखे मोड़ पर जालंधर (Jalandhar) से कांगड़ा (Kangara) आ रहा एक तेल से भरा टैंकर सुबह हादसे का शिकार हो गया है। रविवार सुबह ढलियारा के तीखे मोड़ पर पहुंचते ही टैंकर पेट्रोल पंप (Petrol pump) के पास सड़क किनारे लगती पुली से जा टकराया, साथ में एक गहरी खाई थी जहां टैंकर गिरने से बच गया। चालक का कहना है कि नींद में होने के कारण से यह हादसा हुआ। वहीं, टैंकर का परिचालक, घटना के बाद से फरार है।
यह भी पढ़ें : Himachal में दोपहर 12 बजे के बाद छा गया अंधेरा, कुछ यूं नजर आया सूर्य ग्रहण
चालक वाहन संख्या (HP 65 6965) तेल से भरे टैंकर को जालंधर से कांगड़ा ला रहा था। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण अभी यहां वाहनों की आवजाही कम है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा यहां पेश आ सकता था। ढलियारा की इसी गहरी खाई मे तीन साल पहले यात्रियों से भरी बस गिर गई थी।

