-
Advertisement
मस्टररोल में नाम आने पर भी पंचायत प्रधान ने मनरेगा मजदूरों को काम से हटाया
फतेहपुर/रविंद्र चौधरी। फतेहपुर (Fatehpur) विकास खंड की एक पंचायत की महिला प्रधान को मजदूरों का मनरेगा (MNREGA) के तहत काम करना रास नहीं आया और उसने काम पर लगे हुए मजदूरों को काम से हटा दिया। विदित रहे कि विकास खंड के वार्ड नंबर-2 (Ward Number-2) के लोगों ने वार्ड सदस्य से मिलकर विनती कर काम मांगा था। वार्ड सदस्य (Ward Member) ने उनकी समस्या रोजगार सेवक से बताई। इसी मांग पर मनरेगा मजदूरों को वार्ड नंबर-4 में काम दे दिया।
यह भी पढ़ें:जहां-जहां कांग्रेस सरकार, वहीं होता है महिलाओं का अपमान: बबीता फोगाट
इसका पता जैसे ही महिला प्रधान को चला तो वह तुरंत कार्यस्थल पर पहुंच गई। उसने मजदूरों से कहा कि आप यहां काम नहीं कर सकते इसलिए आप यहां से तुरंत चले जाओ। महिला प्रधान के इस फरमान से मजबूर होकर मजदूर अपने-अपने घरों को चले गए।वहीं मीडिया से वार्ड सदस्य प्रतिमा शर्मा (Pratima Sharma) ने बताया कि मांग के अनुसार काम दिलवाया गया था। मगर पंचायत प्रधान को यह रास नहीं आया और उसने काम करने वाले मजदूरों को हटा दिया।

वहीं काम करने वाले मजदूरों में से गुलक्षा बीबी, आशा बीबी, इंदु बाला, सुषमा देवी, दीना नाथ और रानो ने बताया कि मस्टररोल पर उनका नाम आया था। वहीं जब पंचायत प्रधान से बात करनी चाही तो उनसे बात नहीं हो पाई। उधर इस संबंध में खंड कार्यालय फतेहपुर के सुपरिंटेंडेंट मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि डिमांड (Demand) के अनुसार मस्टररोल निकाला गया है तो मजदूरों को काम करने से नहीं रोका जा सकता। वह सारी जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


