-
Advertisement
Valentine’s Day पर वायरल हो रही इस प्रेमी जोड़े की फोटो, लोग बोले – रिलेशनशिप ऑन ट्रैक
नई दिल्ली। आज वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन है और आज का दिन प्रेमी-प्रमिकाओं के लिए काफी स्पेशल होता है। कोरोना काल तो प्रेमी-प्रमिकाओं के लिए काफी मुश्किल भरा बीता लेकिन अब वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर उनके सारे गिले-शिकवे दूर होने वाले हैं। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रमिका आपस में मिलते तो हैं लेकिन कुछ खुराफाती लोग उनको अकेला नहीं छोड़ते। कहीं ना कहीं से प्रेमी जोड़ों की तस्वीरें लीक हो ही जाती हैं। लीक हो गई तो समझो वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन पर प्रेमिका को रिझाने चला चिड़ा, देखो Video कैसे निकले हैं Extra पंख
Online dating. pic.twitter.com/NQXXAkfxoB
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) February 13, 2021
सोशल मीडिया (Social media) पर ऐसे ही एक प्रेमी जोड़े (Couple) की फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के नीचे छिपकर पटरी पर बैठा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होते ही लोगों ने फोटो पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दीं। लोग इस फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Relationship on the track but not the right one
— M Sayeed सईद سعید (@SayeedSpeaks) February 13, 2021
सोशल मीडिया पर यह फोटो आईएफएस अफसर सुसांत नंदा ने शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने साथ में मजेदार कैप्शन भी दिया है। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ऑनलाइन डेटिंग।
https://twitter.com/aksinhaofficial/status/1360501395686739975
फोटो के शेयर करने के बाद से ही यह फोटो वायरल होने लगी और इस फोटो पर लोग मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं। फोटो पर मेज लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘महत्वपूर्ण चर्चा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, रिलेशनशिप ऑन ट्रैक। लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Kya Kare Valentine be to celebrate karna hai. 🤪🥰😘
— @rahul🙌 (@rahulkonark) February 13, 2021
