-
Advertisement
तो क्या 15 जून से फिर होगा Complete Lock down, पीआईबी ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। देश भर में जैसे-जैसे कोरोना (Covid-19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही अफवाहों (rumors) का दौर भी लगातार बढ़ रहा है। अनलॉक 1 के बाद देश में कोरोना के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार 15 जून से संपूर्ण लॉक डाउन कर रही है। इस अफवाह पर अब खुद पीआईबी ने एक ट्वीट कर सफाई दी है। जानें क्या कहा गया है इस ट्वीट में।
https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1270713385647132673
PIB ने इस पोस्ट को बताया फेक
लॉक डाउन बढ़ाए जाने की अफवाह पर पीआईबी (PIB) ने ट्वीट कर कहा- ‘सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन (Lock down) लागू किया जा सकता है। यह फेक है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।’
टीवी न्यूज़ चैनल लोगो के साथ शेयर हो रही थी पोस्ट
बता दें, जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी उसमें, कहा गया था कि गृह मंत्रालय ने ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। लोग इस बात पर इसलिए भी विश्वास कर रहे थे क्योंकि एक इस पोस्ट के साथ एक टीवी न्यूज़ चैनल का लोगो भी लगा हुआ दिख रहा था ऐसे में लोग इस खबर को सच मान रहे थे। लेकिन अब पीआईबी ने खुद ही इस अफवाह पर ब्रेक लगा दिया है।
