-
Advertisement
चंबा के घघरोता में गोवंश ह#त्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Himachal News: चंबा की ग्राम पंचायत घघरोता में सामने आए गोहत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद से ही इलाके में तनाव और रोष का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की थी।
व्यापक तलाशी अभियान के बाद मिली सफलता
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना के बाद पुलिस ने जलेदा जंगल से लेकर उडाण धार तक एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। इलाके के चप्पे-चप्पे को खंगालने के लिए 46 पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई थी। टीम ने धार क्षेत्र में बने विभिन्न कोठों की गहनता से तलाशी ली। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने लगभग 20 लोगों को थाने तलब किया था, जिनमें से 8 से 10 लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसी पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले और कड़ियां जुड़ती चली गईं।
प्रशासन का बयान
ASP चंबा, दिनेश शर्मा ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
