-
Advertisement
हिमाचल पुलिस को जयराम सरकार से एक और शिकायत
शिमला। मैनकाइंड फार्मा ने हिमाचल प्रदेश पुलिस (HimachalPolice) के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस फार्मा ने कोरोना (Corona) ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस जवानों के परिजनों को तीन लाख की मुआवजा राशि दी है। इस दौरान डीजीपी (DGP) संजय कुंडू ने कहा कि इस फार्मा ने पुलिस जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद देकर महामारी के दौरान शहीद हुए जवानों और अधिकारियों के महत्वपूर्ण सहयोग को नमन किया। देशभर में अफरा-तफरी के मुश्किल माहौल में सबसे पहले पुलिस ने धरातल पर उतर कर सबसे कठिन ड्यूटी निभाई है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद भावभीनी श्रद्धांजलि है। हिमाचल में पुलिस ने कोविड (Covid) नियमों की अनुपालना नहीं करने पर करीब 8 करोड़ के चालान भी काटे हैं। पुलिस विभाग को अपनी सरकार से शिकायत भी है। महामारी में जान गंवाने वाले जवानों को फिलहाल आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है, जबकि पुलिस ने महामारी में निपटने की दक्षता नहीं होने के बावजूद बेहद कठिन काम किया है। मानवता बचाने के लिए जवानों ने अपनी जान तक दे दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


