-
Advertisement
New Year पर आना चाहते हैं Shimla-Manali तो पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें
Possibility Of Snowfall In Shimla-Manali On New Year : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) इस वक्त बस बारिश व बर्फबारी ने इंतजार बढ़ा रखा है, फिर भी आज आस बंधी हुई है कि पिछलेड्राई सपैल टूटेगा।पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस बार उन्हें न्यू ईयर पर बर्फबारी का आनंद मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसम विभाग ने शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा समेत ज्यादा टूरिस्ट प्लेसेज में 31 दिसंबर को बर्फबारी का अनुमान जताया है।
31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा
मौसम विभाग की मान लें तो हिमाचल प्रदेश के हिल्स स्टेशनों (Hill Station) में इस बार नए साल से पहले बर्फबारी का नज़ारा देखने को मिल सकता है। प्रदेश में प्रदेश में 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद ऊंचे इलाकों में तो 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी होने लगेगी। 31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा।

बर्फबारी की चाह में भारी तादाद में उमड़ रहे पर्यटक
हिमाचल में बर्फबारी की खबरें पर्यटकों (Tourist) में गुदगुदी करती हैं। चूंकि,हिमाचल आने के लिए यातायात के साधन बेहद सुगम हैं। पर्यटक यहां पर क्रिसमस (Christmas) व न्यू ईयर पर तो बर्फ देखने के एंगल से ही आना पसंद करते हैं। अगर क्रिसम व न्यू ईयर पर यहां बर्फबारी हो जाए तो उनके चेहरे खिल जाते हैं। इसलिए ही इन दिनों शिमला और मनाली में पर्यटक बर्फबारी की चाह में भारी तादाद में उमड़ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके बाद ऊंचे इलाकों में तो 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी होने लगेगी। 31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा।
-संजू चौधरी

