-
Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना,अन्नाडेल से भरी उड़ान, राज्यपाल -सीएम सुक्खू ने दी विदाई
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल के पांच दिनों के प्रवास के बाद वापस दिल्ली लौट गई हैं। शिमला के अन्नाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी और उसके बाद राष्ट्रपति ने दिल्ली से लिए उड़ान भरी। इस अवसर पर पंचायती राज अनिरुद्ध सिंह, चीफ सेक्रेटरी संजय गुप्ता, डीजीपी अशोक तिवारी और अन्य मौजूद थे।

इससे पहले वे आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) गई और वहां पर सेना के एक कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में रुकी हुई थी। उनका अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर का दौरा प्रस्तावित था। मगर वह दोनों जगह खराब मौसम के कारण नहीं जा सकी और उनका दौरा रद्द करना पड़ा। आज भी सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा खुल गया था। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गई।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

