-
Advertisement
मंडी में सड़क हादसा: सेना के 2 जवानों की मौ#त, दोस्त की शादी में जा रहे थे खाई में गिरी कार
Accident Mandi: मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से मंडी से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मंडी के रहने वाले थे दोनों
जानकारी के अनुसार सेना के जवान नितेश ( 32) पुत्र स्वर्गी सुरेश कुमार निवासी टारना हिल थनेहड़ा मोहल्ला मंडी और जेएंडके राइफल में तैनात महेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम गांव दूसरा खाबू डाकघर सरद्वार, तहसील बल्ह कार( एचपी 33 जी 0204) में सवार हो कर शाम 6 बजे ब्रेगन के लिए निकले थे। रात करीब 8:15 बजे जब शादी में जा रही एक अन्य कार दरलोग पहुंची तो पीछे चल रही युवकों की कार नजर नहीं आई। इस पर उन्होंने फोन किया पहले किसी ने नहीं उठाया। बाद में किसी महिला ने फोन उठाया और बताया गाड़ी नीचे गिर गई है और उसे यहां फोन मिला है।
शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
महिला से हादसे की सूचना मिलते दोस्तों ने अपनी गाड़ी मोड़ी और घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो दोनों के शव गाड़ी से बाहर पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नितेश के परिवार में 2 साल का बेटा, माता और पत्नी पूजा हैं जबकि महेंद्र कुमारके परिवार में 3 साल की बेटी, 6 माह का बेटा, पत्नी और माता-पिता हैं। पुलिस ने कार चालक नितेश के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। दोनों शवों का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

