-
Advertisement
शिमला में सड़क धंसी, स्कूल बस में चढ़ रही बच्ची गड्डे में गिरी, NHAI की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोग गुस्सा
Himachal News: शिमला के भट्टाकुफर चौक पर आज सुबह एक सरकारी बस के नीचे सड़क धंस गई। सड़क पर लगभग 15 फीट गहरा और सात से आठ फीट चौड़ा गड्डा बन गया। इस दौरान बस में चढ़ रही एक स्कूली बच्ची भी इसमें धंस गई। रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बच्ची आठवीं क्लास में पढ़ती है और स्कूल जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में एनएचएआई के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि इलाके में एनएचएआई की टनलिंग से बाज़ार में सालों पुरानी सड़क को नुकसान हो रहा है । पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी एनएचएआई के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने एनएचएआई के निर्माण कार्य पर सवाल उठाए है और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी अवगत कराया है।
Once again, the quality and working practices of the NHAI’s four-lane project have come under serious scrutiny. This morning at Bhattakufer Chowk in Shimla, the road suddenly caved in at an active construction site, creating a large crater into which a little schoolgirl fell. She… pic.twitter.com/7FjndcHJNT
— Anirudh Singh (@anirudhsinghMLA) November 22, 2025
बस का अगला टायर गड्डे में फंसा
बताया जा रहा है कि ऑकलैंड हाउस स्कूल के बच्चों को लेने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP-63A-8832 भट्टाकुफर पहुंची थी। आठवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी जब बस में चढ़ रही वह भी गड्डे में धंस गई।रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बच्ची को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। सड़क पर गड्डा बनने के बाद का अगला टायर इसमें फंस गया। बस थोड़ी सी आगे होती तो पूरी बस गड्डे में समा सकती थी। बस को अब क्रेन के सहारे बाहर निकाला जाएगा।
पार्षद बोले-एनएचएआई की टनलिंग के कारण सड़क धंसी
भट्टाकुफर के पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि एनएचएआई की टनलिंग के कारण सड़क धंस गई है। उन्होंने एनएचएआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने NHAI के अधिकारियों पर गुंडागर्दी करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भट्टाकुफर में NHAI के काम की वजह से ही एक महिला का मकान गिर गया था, जिससे 5 करोड़ का मुआवज़ा देने की बात कही गई थी। अब तक यह मुआवज़ा भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी आबादी बसती है और जिस तरह गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर काम किया जा रहा है, उससे आने वाले वक़्त में और बड़े नुक़सान की आशंका है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

