-
Advertisement
Himachal: सिक्योरिटी गार्ड 100 पदों पर होगी भर्ती, 13 से 16 हजार सैलरी
मंडी। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मंडी (Mandi) जिला के थुनाग और पधर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) के 100 पद भरे जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एसआर कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग तथा 19 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय पधर में रोजगार मेले (Rojgar Mela) का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इस दौरान सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसीज इंडिया लिमिटेड, रिजनल सेंटर सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं (केवल पुरुष) के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: #Himachal में यहां बैच आधार पर भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 38 पद, करना होगा ऐसा
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं पास, आयु सीमा 21-37 वर्ष, उंचाई 168 सेंमी, वजन कम से कम 56 किलो व आवेदक शारीरिक रूप से भी योग्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा आवेदकों का चयन होने के उपरांत एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उसके बाद चयनित आवेदकों को 13 हजार से 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार (Interview) में आने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

