-
Advertisement
Vineeta Singh की मौत की खबरें फर्जी, परेशान शार्क टैंक जज ने किया ये पोस्ट
Shark Tank Judge Vineeta Singh: नेशनल डेस्क। रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया की जज और शुगर कॉस्मेटिक्स की CEO विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने अपनी मौत की खबर को फर्जी (Fake) बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी लोगों को दी है। बता दें कि विनीता की मौत की खबरों के अलावा उनकी गिरफ्तारी की खबरें भी वायरल (Viral) हो रही थीं। झूठी खबरों से परेशान होकर और अफवाहों को रोकने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच, मेटा और मुंबई साइबर पुलिस को भी शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन ना लिए जाने पर उन्होंने X पर पोस्ट किया।
https://twitter.com/vineetasng/status/1781583574820356558
सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
विनीता सिंह ने एक्स पर लिखा है- ‘पिछले 5 हफ्ते से अपनी मौत और गिरफ्तारी की खबरों के लिए मैं पेड PR से निपट रही हूं। पहले तो इसे मैंने नजरअंदाज किया, फिर मेटा में शिकायत (Complaint) भी दर्ज कराई, लेकिन ये सब रुक नहीं रहा। सबसे मुश्किल टाइम वो होता है जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन करते हैं।’ विनीता सिंह की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने उनसे सारी डिटेल्स मांगी है। इस पर विनीता ने उनका धन्यवाद भी किया है।

