-
Advertisement
Shillai Constituency | Tatiana Panchayat | Result Declare |
हिमाचल प्रदेश में जहां पंचायत चुनावों का शोर है,ठीक उसी बीच एक ऐसी पंचायत भी है जिसने अपना प्रधान,उपप्रधान व बीडीसी मेंबर का रिजल्ट निकाल दिया है। इस पंचायत का नाम टटियाना है। ये सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आती है। दरअसल वर्ष 2020 में गांव के बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक अनोखी व्यवस्था शुरू की गई थी। इस व्यवस्था के तहत पूरे गांव के चार बड़े परिवारों से नामित प्रतिनिधियों के नाम पर्चियों में डालकर चयन किया जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए निम्न प्रतिनिधियों का चयन इस बार भी कर लिया गया है। जिनमें प्रधान पूनम शर्मा, उप प्रधान दाता राम शर्मा व प्रियंका शर्मा का चयन बीडीसी सदस्य के तौर पर हुआ है।

