-
Advertisement
व्यापारी बोले- अभी स्टॉक बचा हुआ है साहब, समय सीमा बढ़ा दो
हिमाचल में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लग जाएगी। ऐसे में व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इन व्यापारियों की समस्या यह है कि इनके पास उनके पास सिंगल यूज प्लास्टिक का बड़ा स्टॉक बचा हुआ है तो वे इसे कहां यूज करेंगे, इसको लेकर शिमला व्यापार मंडल ने प्रशासन और सरकार से और समय मांगा है। व्यापार मंडल शिमला का एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन से भी इस मामले में मुलाकात की और उनसे 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक की बनी विभिन्न वस्तुओं पर लगने वाले प्रतिबंधों के विषय में विस्तृत चर्चा की। व्यापार मंडल शिमला के महासचिव नितिन सोहल का कहना है कि व्यापारी बैन लगने से परेशान हैं।
यह भी पढ़ें:सिंगल यूज प्लास्टिक पर हिमाचल हुआ सख्त, 1 जुलाई से इस्तेमाल पर लगेगी पूरी रोक
व्यापारियों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक का बड़ा स्टॉक बचा हुआ है। इस पर उन्होंने काफी खर्च किया हुआ है। ऐसे में व्यापारियों का बड़ा नुकसान हो जाएगा। इसके लिए सरकार से उन्होंने मोहलत मांगी है ताकि वे अपने स्टॉक को या तो वापस कर सकें या फिर से इसे दूसरे राज्यों में बेच सकें।जाहिर है हिमाचल में 120 माक्रोन की मोटाई वाले प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्लास्टिक से बने कैरी बैग, प्लेट, कप, गुब्बारों की डंडियां, चम्मच, कांटे, कैंडी स्टिक आदि का उपयोग कोई नहीं कर सकेगा। इसके अलावा कोई भी प्लास्टिक की इन वस्तुओं का निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग नहीं कर पाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


