-
Advertisement
Shiv Babdi | Dead Body | 19 Recovered |
Last Updated on August 24, 2023 by sintu kumar
शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी के नाले में हादसा स्थल से आज दो शव बरामद हुए हैं। अभी कुछ देर पहले शिव बावड़ी मंदिर के समीप एक बच्ची का शव बरामद हुआ है ,जिसकी पहचान समायरा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि समायरा पवन की पौत्री है। पवन भी इस हादसे में लापता हैं। इससे पहले भी आज एक शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त नीरज पुत्र शांति स्वरूप, निवासी शांति निवास ऐंदडी ,समरहिल के रूप में हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से अभी तक 19 शव बरामद किए गए है। अब एक ही शख्स लापता रह गया है।