-
Advertisement
Mahatpur में पिंजाई की दुकान में लगी Fire, ट्रक भी आया चपेट में
ऊना। जिला के मैहतपुर बसदेहड़ा के तहत रेलवे रोड़ पर एक पिंजाई की दुकान( Shop) में आग( Fire) लग गई। इस के साथ सड़क किनारे खड़ा ट्रक( Truck) भी आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस( Police) ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः बारात में जा रही कार खाई में गिरी, 16 साल के किशोर की गई जान, चार घायल

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मैहतपुर बसदेहड़ा के रेलवे रोड़ पर स्थित पिंजाई करने वाली एक दुकान में अचानक लग गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर रखी सभी रजाइयां, गद्दे और रुई आग की चपेट में आ गई और आग की लपटें उठनी शुरू को गई। आग लगने पर बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान मालिक सहित स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए भी कड़ी मशक्कत भी की है, लेकिन आग की लपटें ज्यादा थी। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़ा ट्रक भी आग की चपेट में आ गया, जिसका अगला हिस्सा जल गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


