-
Advertisement
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह , गाजियाबाद से गिरफ्तार
Last Updated on April 7, 2023 by sintu kumar
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी सिंगर और पूर्व बॉयफ्रेंड समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद से धर दबोचा है। एक्ट्रेस की मौत के मामले में समर और उसके भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगा है, जिसके चलते दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। समर के फरार होने के बाद पुलिस की तरफ से लुकाउट नोटिस जारी किया गया था और वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी से गिरफ्तार किया है।
समर व उसके भाई पर था एक्ट्रेस को परेशान करेन का आरोप
एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही दोनों भाइयों पर आकांक्षा को परेशान करने का आरोप लगा था, जिसके बाद से ही दोनों गायब हो गए थे। वाराणसी के सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया था कि आरोपी सिंगर और एक्ट्रेस का पूर्व प्रेमी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। दोनों के विदेश भागने की भी आशंका जताई जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को उनके बारे में डिटेल भेज दिया था। समर की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गौरतलब है कि 27 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे बीते महीने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थीं । भदोही जिले के चौरी थाना के निवासी आकांक्षा दुबे के परिजनों की तरफ से एक्ट्रेस की मौत के बाद उसके पूर्व बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आकांक्षा की फैमिली की तरफ से केस लड़ रहे वकील त्रिपाठी ने एक्ट्रेस की पोस्टमार्टरम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने शराब पीने की बात के साथ एक्ट्रेस की बॉडी पर चोट के निशान को लेकर भी वाराणसी पुलिस से सवाल पूछे थे।