-
Advertisement
हिमाचलः सिरमौर के जवान का चंडी मंदिर कमांड अस्पताल में निधन, काफी समय से थे अस्वस्थ
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जवान की देर रात चंडी मंदिर आर्मी कमांड अस्पताल( Chandi Mandir Army Command Hospital)में दुखद निधन हो गया। सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की मानगढ़ पंचायत के निवासी नायक राजीव कांत इन दिनों आर्मी कैंट कसौली( Army Cantt Kasauli)में तैनात थे। वे भारतीय सेना के पोस्टल डिपार्टमेंट( Postal Department) में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें चंडी मंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया, जहां पर देर रात को उनकी मृत्यु हो गई।
राजीव कांत के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। 15 मई 1968 को मानगढ़ में जन्मे राजीव कांत 10 सितंबर 1997 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पार्थिव देह कसौली आर्मी कैंट को सौंप दिया गया है। यहां से उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव मानगढ़ पहुंचाया जाएगा, जहां पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उप निदेशक दीपक धवन ने जवान के निधन की खबर की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

