-
Advertisement
सोलन के गंज बाजार पार्क के आएंगे अच्छे दिन, मिलेगी योगा की सुविधा
नरेंद्र कुमार/सोलन। सोलन के मुख्य बाजार (Main Market) के बीचों-बीच बने गंज बाजार पार्क के अच्छे दिन आने वाले हैं। लोगों की दर्जनों शिकायतों के बाद नगर निगम की अब जाकर नींद टूटी है। पार्क में झूले लग रहे हैं, पुराने टूटे शौचालय (Toilet) को भी नए सिरे से बनवाया जा रहा है और लोगों के लिए जॉगिंग और योगा (Jogging And Yoga) की सुविधा जुटाई जा रही है। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल का कहना है कि कुछ ही दिनों के भीतर पार्क को नए सिरे से संवार दिया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि कई बार लोगों की कंप्लेंट (Complaint) आ चुकी थी कि पार्क में बच्चे वृद्ध लोग नहीं आ पाते। अब बच्चों के लिए झूला लगाने का काम चल रहा है। रेनोवेशन (Renovation) कार्य के लिए पार्क को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्क को योगा पार्क (Yoga Park) के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि शहरवासी सुबह आकर योगा कर सकें। पार्क में बने टॉयलेट की हालत भी सुधारी जा रही है। पार्क में स्टेज पहले ही बना हुआ है। आसपास उगी झाड़ियों को काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क में लगा हुआ काम जल्दी ही खत्म हो जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

