-
Advertisement
T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान-शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी
T20 World Cup 2026: अगले साल होने वाले टी -20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के बीसीसीआई हेडक्वार्टर में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें उन 15 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगी जो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी -20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते दिखेंगे। टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई है, गिल की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है।

शुभमन गिल के बाहर होने के बाद टी -20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं ईशान किशन के साथ टीम में रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है। रिंकू सिंह टी -20 एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे मगर उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी -20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था।
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी ड्रॉप
टी -20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी ड्रॉप कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी -20 सीरीज में टी -20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था। उसी का नतीजा है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी बनाए रखने का फैसला किया है।
ये रही टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह
पंकज शर्मा

