-
Advertisement
ऊना के कुठेड़ा खैरला में टेंपो पलटने से 9 प्रवासी मजदूर घायल, 3 गंभीर
ऊना। जिले के कुठेड़ा खैरला में सोमवार को एक टेंपो के पलटने (Tempo Overturned) से उसमें सवार 9 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एनएच तीन पर हादसा (Accident) उस वक्त हुआ, जब ज्वालाजी से अंब रेलवे स्टेशन के लिए जा रहा प्रवासी मजदूरों का टेंपो कुठेड़ा खैरला में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 9 लोग घायल (9 Injured) हो गए। उन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने 3 घायलों- कांता देवी, पत्नी कैलाश चंद, कैलाश चंद, पुत्र कन्हैया लाल, निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा, नेहा पत्नी अजय कुमार, निवासी बेरी, तहसील कठपुतली, राजस्थान को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग ज्वालाजी क्षेत्र में स्क्रैप (Scrap) का काम करते हैं। ये सभी अंब (Amb) रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
