-
Advertisement
महाकुंभ से लौट रही टेंपो ट्रैवलर ट्रक से भिड़ी, चढ़ियार के दो श्रद्धालुओं की मौ#त
2 person died in Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के चढ़ियार से महाकुंभ स्नान (Maha Kumbh Holy Dip)के लिए गए लोगों की ट्रैवलर हादसे( Accident) का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौ#त हो गई है जबकि दस लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। यह हादसा उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur district of Uttar Pradesh)के तहत राठ कोतवाली के चिल्ली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway)पर हुआ। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी व 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा के रूप में हुई है। हादसे के सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है।
घायलों में सुदर्शन (62), विपुल शर्मा (45), जीवना देवी (50), सुदेश कुमारी (60), सुनील कुमारी (65), कुसुम लता (56), चंदी (60), अंजूबाला (50), अंजना कुमारी (43), रक्षा देवी (55), शीलारानी (68) और तंबो देवी (65) शामिल हैं
जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के चढ़ियार (Chadiyar of Kangra district)से लोग महाकुंभ स्नान के बाद वापस लौट रहे थे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें महिला सहित दो की मौके पर ही मौ#त ( Death) हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर के चालक को दुर्घटना के समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई थी और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों को शोक व्यक्त किया है।
पंकज शर्मा

