-
Advertisement
जोगिंद्रनगर में गहरी खाई में पलटी थार: पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल के 8 ट्रेनी डॉक्टर घायल, 3 गंभीर
Mandi Accident: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के पास देर रात एक अनियंत्रित थार गाड़ी सड़क से नीचे खेतों में जा पलटी। इस हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु (ट्रेनी) डॉक्टर घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
देर रात 3 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी प्रशिक्षु डॉक्टर बीती रात थार गाड़ी में सवार होकर जोगिंद्रनगर से वापस पपरोला लौट रहे थे। रात करीब 3 बजे हाईवे पर अचानक चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन खेतों में जा गिरा।
घायलों का ब्योरा
हादसे में रोहित (25): निवासी पजारठी, पांगणा (मंडी), अंकिता धीमान (25): निवासी लंबागांव, जयसिंहपुर (कांगड़ा), निकिता (23): निवासी बडूआ (शिमला), सुनीता सेपट (25): निवासी कर्णसर, जयपुर (राजस्थान), अकन्या (23): निवासी अंब (ऊना), धर्मेंद्र कुमार (24): निवासी कांडा, करसोग (मंडी) व शुभम (23): निवासी पंजयाला, बैजनाथ (कांगड़ा) घायल है। हादसे के तुरंत बाद जोगिंद्रनगर पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
लक्की शर्मा
