-
Advertisement
पकड़े जाने के डर से चोर ने महिला को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने धरा
शिमला। जुब्बल तहसील के मंढोल गांव का युवक मंगलवार को एक घर में चोरी करने के लिए घुसा। उसने घर से करीब 70 हजार रुपए और अन्य सामान पर हाथ साफ किया ही था कि परिवार की एक महिला ने उसे चोरी करते देख लिया। पकड़े जाने के डर से युवक ने अपने गमछे से महिला की गला घोंटकर हत्या (Murdered a Women ) कर दी। मंढोल गांव के इस युवक को पुलिस ने बस से भागते हुए धरा है। महिला की पहचान कमला (65) पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव मंढोल के तौर पर हुई है। इसी गांव में एक बागवान के घर पर काम करने वाला राहुल तिवारी (22) निवासी बिहार चोरी के इरादे से एक घर में घुसा। उसने घर से करीब 70 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान चोरी (Theft) किया। इस दौरान महिला (Women Caught The Thief) ने युवक को चोरी करते देख लिया।
बस में चढ़कर भागा, ग्रामीणों ने पकड़ा
आरोपी युवक ने अपने गमछे से महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह बस में बैठकर फरार हो गया। लेकिन परिवार के लोगों ने करीब तीन किलोमीटर दूर बस को रुकवाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी के पैसे और अन्य सामान बरामद किया है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़े:बंगाणा पुलिस ने पकड़ा था चोरी का आरोपी, सुबह बाथरूम की खिड़की तोड़ हुआ फरार

