-
Advertisement
हिमाचल: एट्रोसिटी एक्ट की आड़ में दी जा रही जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक गरीब परिवार को दलित समुदाय से जुड़े कुछ लोगों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि दलित समुदाय के लोगों द्वारा एट्रोसिटी एक्ट (atrocity act) की आड़ में जान से मारने, दुष्कर्म करने और झूठे जातपात के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। लोगों ने एसपी शिमला से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: पीजी कॉलेज ऊना में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, 4 छात्र हुए लहूलुहान
सामान्य वर्ग सयुंक्त मंच की महिला अध्यक्ष अमिता सूद ने बताया कि वह ढली में रहते हैं और वहां कुछ अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा उनको एट्रोसिटी एक्ट की आड़ प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरीबव परिवार के लोगों को जान से मारने व दुष्कर्म करने जैसी धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत पुलिस को सूचित करने के बावजूद भी पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

