-
Advertisement
मौसम: Himachal में तीन दिन भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी, आठ जिलों में Yellow Alert जारी
शिमला। हिमाचल (Himachal Pradesh) में आने वाले दिनों में लोगों को भारी बारिश (Rain) और अंधड़ का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार जून से छह जून तक भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में सात जून तक मौसम (Weather) खराब रहेगा। जबकि चार से छह जून तक मैदानी और मध्यम ऊंचाई के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान भारी बारिश और ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों कांगड़ा, चंबा, शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: एलीमेंटरी या Secondary Board स्तर की कक्षाएं लगाने पर हो रहा विचार- क्या बोले शिक्षा मंत्री-जानिए
हिमाचल में 25 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
वहीं मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम खराब रहा और यहां रूक रूक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 25 जून तक मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगर भारत में मानसून कमजोर नहीं पड़ता है, तो 20 जून तक प्रदेश में प्री मानसून शुरू हो सकती हैं। इस साल मानसून पिछले साल के मुकाबले तीन से चार दिन पहले हिमाचल पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार मई में इस साल पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहने के चलते बारिश सामान्य से अधिक हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


