-
Advertisement
हिमाचल के डमटाल इलाके में हुए दो धमाके, मिसाइल-ड्रोन के गिरे टुकड़े- देखें वीडियो
India- Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच पठानकोट के निकटवर्ती डमटाल इलाके में दो धमाके हुए। पंजाब से सटे इंदौरा के डमटाल में पहला धमाका सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हुआ, जबकि दूसरा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। इस पूरी घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन की की ओर से बताया कि इस हमले में एक लड़की को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों जगह धमाके के बाद कुछ मलबा मिला है। पुलिस ने मलबे को कब्जे में ले लिया है। इनकी जांच जारी है। यह मिसाइल थी या रॉकेट जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। एसएचओ डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि इस हमले में दो मवेशी मारे गए हैं और बिजली की एक तार भी टूटी है।
सेना ने एक ड्रोन को भी मार गिराया
इंदौरा क्षेत्र पंजाब के पठानकोट के साथ लगता है और यह दोनों धमाके पठानकोट से कुछ दूरी पर स्थित हिमाचल के डमटाल में हुए हैं। डमटाल के गांव माजरा में बह करीब 5 बजे भारतीय सेना ने एक ड्रोन को भी मार गिराया है, जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह, पंजाब पुलिस तथा अर्ध सैनिक बल मौके पर पहुंचे। ड्रोन के अवशेषों को टीम अपने अपने साथ ले गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये ड्रोन हमला है या फिर मिसाइल हमला ये एक्सपर्ट ही बता पाएंगे
जवाली में मिसाइलों के टुकड़े मिले
विधानसभा जवाली के तीन अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा छोड़ी गई मिसाइलों के टुकड़े मिले है। सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव तथा कोटला बैल्ट की भेड़खड्ड के समीप सुजनता गांव के नजदीक खड्ड में भी डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष पड़े मिले हैं। लोगों के अनुसार भलेरा में सुबह 8 बजे आसमान में पहले रोशनी सी दिखाई दी और धमाके के बाद मिसाइल का टूटा हुआ हिस्सा खाली जगह पर गिरा हुआ मिला। सुजनता में सुबह 8 बजे डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष गिरे। पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया लेकिन भारत के एयर डिफेंस ने इसे हवा में ही डिफ्यूज कर दिया। हालांकि कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। जवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच के लिए एक्सपर्ट मौके पर बुलाए गए हैं।
किसी कारण लोग घरों से बाहर न निकलें
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष मिलने की सूचना है तथा पुलिस को मौका पर भेजा गया है। एक्सपर्ट भी मौका पर बुलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण लोग घरों से बाहर न निकलें तथा इस सैन्य तनाव के बीच किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। उन्होंने कहा कि ऐसे अगर कहीं डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष पड़े हैं तो लोग उनको हाथ न लगाएं। इसकी
रविंद्र चौधरी

