-
Advertisement
हिमाचल में यहां प्रधान की कुर्सी के लिए दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे, पढ़ें पूरा मामला
ऊना। प्रधान की कुर्सी की कशमकश को लेकर लगातार विवादों से जूझ रही ट्रक यूनियन टाहलीवाल (Truck Union Tahliwal) में सोमवार को एक बार फिर ट्रक यूनियन के दोनों गुटों में हथापाई हो गई। मारपीट (Beating) में जहां लात घूंसे चले, वहीं एक गुट के प्रधान हरजीत सिंह की दस्तार उतर गई। सूचना मिलने के बाद टाहलीवाल पुलिस व हरोली थाने से एसएचओ सनी गुलेरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को शांत करवाया और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:जरा ध्यान दें, मंडी में इन जगहों पर पटाखे फोड़े या बेचे तो होगी सीधे कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर ट्रक यूनियन के एक गुट के प्रधान अशोक कुमार व उसके समर्थकों की दूसरे गुट के प्रधान हरजीत सिंह से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लात घूंसे तक चल गए, जिसमें हरजीत सिंह की दस्तार उतर गई। ट्रक यूनियन टाहलीवाल के प्रधान हरजीत सिंह जीती ने अशोक कुमार, भिंदा वीड़वाल ठाकरां, जसबीर सिंह टोनी बाड़ेवाल, हरदीप सिंह बाड़ेवाल के खिलाफ एसएचओ हरोली को शिकायत पत्र दिया है। वहीं आरोप लगाया है कि इन व्यक्तियों ने मेरी पगड़ी व दाढ़ी नोची। इन्होंने मेरी सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई। ट्रक यूनियन के प्रधान अशोक कुमार का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई। थोड़ी सी बहसबाजी हुई है। हरजीत सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उधर, एसएचओ सनी गुलेरिया का कहना है कि ट्रक यूनियन का मामला ध्यान में आया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


