-
Advertisement
हिमाचल का ऐसा विस क्षेत्र यहां कांग्रेसी कैंडिडेट से जूझ रहे दो सिटिंग एमएलए
हिमाचल की चुनावी हिस्ट्री में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो-दो सिटिंग एमएलए चुनाव लड़ रहे हैं। यही नहीं दोनों आपस में नहीं बल्कि किसी अन्य कैंडिडेट से जूझ रहे हो। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच आज हम बात कर रहे हैं देहरा विधानसभा क्षेत्र की। ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां दो सिटिंग विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सीधे-सीधे कांग्रेस कैंडिडेट डॉ राजेश शर्मा से है। रोचक पहलू ये है कि एक सिंटिंग एमएलए तो देहरा के हैं, यानी निर्दलीय से बीजेपी में गए,अब बागी होकर फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे होशियार सिंह। दूसरे ज्वालामुखी से इंपोट किए गए वहां के सिटिंग एमएलए रमेश धवाला। जिन्हें बीजेपी इंपोट कर देहरा ले आई है। यानी दोनों ही एमएलए बीजेपी के थे, एक को टिकट मिल गया, तो दूसरा बागी हो गया। इस नाते दो सिटिंग एमएलए अब कांग्रेस कैंडिडेट डॉ राजेश शर्मा से चुनाव मैदान में जूझ रहे हैं। अब इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन यह सच है। सोचने वाली बात है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो सिटिंग एमएलए चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बीजेपी का कोई भी नेता महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नहीं करता
देहरा विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले देहरा ज्वालामुखी विधानसभा का हिस्सा हुआ करती थी। ज्वालामुखी और परागपुर के कई ईलाकों को शामिल कर इस विधानसभा का गठन किया गया। देहरा जिला कांगड़ा में है लेकिन यह हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र का हिस्सा है। इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। मतदान का दिन नजदीक है, ऐसे में जीत के लिए सभी अपना- अपना जोर लगाए हुए हैं। नतीजा जो भी हो मुकाबला रोचक रहने वाला है।

