-
Advertisement
अटल टनल पहुंचे जनरल वीके सिंह बोले: केंद्र का लक्ष्य लेह को मनाली से 12 माह जोड़े रखना
कुल्लू। केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने दोपहर बाद अटल टनल पहुंचे। वीके सिंह टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे और लाहुल की वादियों को करीब से निहारा। अटल टनल और लाहुल की की वादियों को देख जनरल वीके सिंह खासे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) देश का गौरव है। यह आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना भी है। उन्होंने कहा कि अटल टनल के बाद अब केंद्र सरकार का लक्ष्य लेह को मनाली से 12 महीने जोड़े रखना है। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद शिंकुला दर्रे पर टनल का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। बारालाचा दर्रे सहित तांगलंगला और लाचुंगला में भी टनलों का निर्माण कर देश की सरहदों तक सेना की पहुंच को और सुगम बनाया जाएगा।
कुल्लू पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, भगवान रघुनाथ के दरबार में टेका माथा
केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (Union Minister General VK Singh) शनिवार को हिमाचल के कुल्लू (Kullu) पहुंचे। वह यहां दो दिन तक रुकेंगे। आज यानी शनिवार को वह हवाई मार्ग से सुबह भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। कुल्लू पहुंचने पर उन्होंने यहां से कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया और एनएचएआइ अधिकारियों से कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की। जनरल वीके सिंह अटल टनल रोहतांग का दौरा भी करेंगे। केंद्रीय मंत्रालय से लेकर देश-विदेश के पर्यटक अटल टनल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रात्रि विश्राम मनाली में करेंगे और रविवार सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए, दिसंबर महीने से क्या क्या बदलने जा रहा है, जेब पर क्या होगा इसका असर

बता दें कि भुंतर पहुंचने के बाद वीके सिंह यहां से सीधे कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर के न्योते पर सुलतानपुर पहुंचे, जहां वीके सिंह ने भगवान रघुनाथ के दरबार में माथा टेका। उन्होंने महेश्वर सिंह के साथ भी बातचीत की। यहां से वह सीधे मनाली (Manali) की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे-तीन का निरीक्षण भी किया और कार्य की प्रगति की एनएचएआइ अधिकारियों से चर्चा की। यहां से वीके सिंह सीधे अटल टनल मनाली के लिए रवाना हुए। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) निहारने के बाद वह वापस मनाली आएंगे। केंद्रीय मंत्री मनाली में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार सुबह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू जिला में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


