-
Advertisement
Voter | Himachal | Election |
Last Updated on November 11, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। शनिवार 12 नवंबर को करीब 56 लाख लोग मतदान करेंगे। वोटरों की संख्या बढ़कर 55,92,882 हो गई है। ढाई महीने के भीतर प्रदेश में 2,04,473 वोटर बढ़े हैं। 16 अगस्त को जारी की गई पहली वोटर लिस्ट में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 53,88,409 थी। 10 अक्टूबर को जारी की गई दूसरी वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 55,07,261 थी। 26 अक्टूबर को जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 55,92,828 हो गई है। इनमें 67,559 सर्विस वोटर, 22 NRI वोटर, 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में 10 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक 23,034 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।