-
Advertisement
हिमाचल के 51 नगर निकायों में 17 मई को वोटिंग, 29-30 अप्रैल व 2 मई को नामांकन
Himachal Elections: हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में चुनाव 17 मई को होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने आज चार नगर निगम (सोलन, मंडी, धर्मशाला व पालमपुर) समेत 47 नगर पंचायत और नगर परिषदों में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ शहरी निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आज ही नोटिस
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा एक सप्ताह के बाद होगी। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने कहा कि इन चुनावों में 1 लाख 80 हजार 963 पुरुष और 1 लाख 79 हजार 882 महिला वोटर मतदान करेंगी। इन चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आज ही नोटिस जारी किया जाएगा।
नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को
नामांकन पत्र 29 व 30 अप्रैल और 2 मई (दोपहर 3 बजे तक) भरे जाएंगे। इनकी जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से होगी। नामांकन वापस लेने का समय 6 मई (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक) निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद उसी वक्त चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे
नगर निगम की मतगणना 31 मई को
मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 29 अप्रैल को करना होगा, जबकि 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत और नगर परिषद में उसी दिन मतगणना होगी, जबकि चार नगर निगम की मतगणना 31 मई को की जाएगी। निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम एक लाख रुपए, नगर परिषद चुनाव लड़ने वालों को 75 हजार रुपए और नगर पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदार अधिकतम 50 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

