-
Advertisement
Himachal में तीन दिन बाद होने वाला है गड़बड़,संभलकर रहना जरा
Mosam News : शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद यानी 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे 11 मार्च तक बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) के आसार हैं। 9 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 6 से 8 मार्च तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 9 मार्च को लाहुल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश.बर्फबारी की संभावना है। 10 मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना
मौसम (Mosam Kendra) विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 और 12 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 9 मार्च तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं और उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
-राहुल कुमार
