-
Advertisement
WinterSession / AntiDrugsCampaign / SukhvinderSinghSukhu /Jairamthakur / UnitedAgainstDrugs
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। विधानसभा के गेट नंबर-1 के बाहर नशे के बढ़ते खतरे के विरोध में पक्ष और विपक्ष एक मंच पर नजर आए। सीएम, नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम सहित दोनों दलों के विधायक और मंत्री एक साथ बाहर आए और नशा उन्मूलन के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। सभी ने प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ अपना कड़ा संदेश दिया।
विधानसभा परिसर के बाहर लगे इस अनूठे प्रदर्शऩ ने साफ संकेत दिया कि हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्त समाज के लिए अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों साझा प्रयास करने को तैयार हैं।
इससे पहले बीजेपी विधायक नशे के खिलाफ संदेश लिखी जर्सी पहने सदन में पहुंचे थेऔर सरकार को पूरा सहयोग देने की बात कही थी
