-
Advertisement
महिला प्रधान ने बैठक के दौरान बीडीसी उपाध्यक्ष को जड़ दिया थप्पड़
Woman Pradhan Slapped BDC vice chairman: बिलासपुर सदर के बीडीओ ब्लॉक (BDO Block)की बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला प्रधान ने बैठक के दौरान उपाध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया। यह घटना तब हुई जब विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी। बीडीसी अध्यक्ष सीता धीमान की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही थी। करीब एक बजे के आसपास अचानक नमहोल पंचायत की प्रधान( Namhol PanchayatPradhan) बैठक में आई और सीधे जाकर बीडीसी उपाध्यक्ष को जोर से थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला वहां से तुरंत चली गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है
उपाध्यक्ष ने बताया कि महिला प्रधान ने बिना किसी कारण उन्हें थप्पड़ मारा और फरार हो गई। उन्होंने प्रशासन और सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है और पंचायत प्रधान को सस्पेंड करने की भी अपील की है। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सीता धीमान ने भी इस घटना की निंदा की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीसी बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक(DC Bilaspur, Abid Hussain Sadiq) ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामले की अपने स्तर पर जांच करेगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

