- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में अगले सात दिन यानी आज से 24 फरवरी तक मौसम (Weather) के मिजाज क्या रहने वाले हैं, इस बारे हम आपको को बताते हैं। हिमाचल में 21, 22 और 23 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार 20 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 21, 22 और 23 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा (Chamba), मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनहिार, सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब में 18 से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
वहीं, पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से चार डिग्री सेल्यिसस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। ऊना (Una) का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 28.2 डिग्री है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा देखने को नहीं मिला है। अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक है। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
शिमला (Shimla) का न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम 16.5, सुंदरनगर का 5.3 और 24.5, भुंतर का 4.3 और 23.2, कल्पा का -1.4 और 12.0, धर्मशाला (Dharamshala) का 6.0 और 18.8, ऊना का 7.0 और 28.2, नाहन (Nahan) का 12.5 और 23.3, केलांग का -6.7 और 4.8, पालमपुर का 7.0 और 20.5, सोलन का 4.0 और 23.2, मनाली का 2.0 और 16.0, कांगड़ा (Kangra) का 8.4 और 24.6, मंडी का 4.1 और 24.1, बिलासपुर का 8.5 और 25.5, हमीरपुर का 8.2 और 25.3, चंबा का 5.9 और 23.4, डलहौजी का 5.5 और 10.2 व कुफरी का 3.9 और 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
f
- Advertisement -