-
Advertisement
रिटायर्ड फौजी के Family की चारों महिलाएं Corona Positive, ऊना में कुल सात मामले
ऊना/चंबा। जिला ऊना में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं।यह मामले पिछले कल देर रात आए हैं। इन सात संक्रमितों में बंगाणा उपमंडल (Bengana Subdivision) के बौट गांव से एक ही परिवार की 4 महिलाएं शामिल हैं जिनमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 16 वर्षीय बालिका भी शामिल है। इसके अलावा इसी परिवार में एक 50 वर्षीय महिला और एक 19 वर्षीय युवती शामिल है। इनके अतिरिक्त उपमंडल अंब के भैरा गांव की 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह पांचों महिलाएं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैंपलिंग में शामिल की गई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Report positive) पाई गई है। इसके अलावा नगर पंचायत मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 6 निवासी 43 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है, वह गुड़गांव से लौटा था, जबकि गगरेट उपमंडल के मरवाड़ी गांव के 17 वर्षीय युवक में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो गई है। यह युवक दिल्ली से लौटा था।
कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सामने आए मामले
एक ही परिवार से पॉजिटिव पाई गई 4 महिलाओं के मामले में जिला प्रशासन (District administration) भी उहापोह की स्थिति में आ गया है। इनमें से पॉजिटिव पाई गई 90 वर्षीय महिला को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक होम आइसोलेशन में रखा जाना है, लेकिन घर के अन्य सभी लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं ऐसे में उन्हें होम आइसोलेट (Home isolate) करना भी आसान नहीं रहेगा। इसी परिवार में एक रोचक मामला यह भी सामने आया है कि परिवार का एक सदस्य कुछ दिन पहले सेना से रिटायर होकर घर लौटा था, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी के कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इसकी 90 वर्ष माता, 50 वर्षीय पत्नी, 16 और 19 वर्षीय बेटियां और एक नाबालिग बेटे की भी सैंपलिंग की गई थी। रविवार रात आई रिपोर्ट में पूर्व सैनिक का बेटा नेगेटिव पाया गया है, जबकि बुज़ुर्ग मां, पत्नी और दोनों बेटियां कोरोना वायरस संक्रमित पाई हैं।

