- Advertisement -
दुनियाभर में कई ऐसी जगह है, जो रहस्य से भरी पड़ी हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव (Mysterious Village) माना जाता है। इस गांव में हर कोई पैदा होते ही अंधा हो जाता है, फिर चाहे वो कोई इंसान हो या जानवर। इस बात का आजतक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं कि ऐसा क्यों होता है।
ये रहस्यमयी गांव मैक्सिको (Mexico) में है। इस गांव का नाम टिल्टेपक गांव (Tiltepec Village) है। इस गांव को अंधों के गांव के नाम से जाना जाता है। ये पूरी दुनिया में इस तरह का पहला गांव है। इस गांव में जेपोटेक जनजाती रहती है। कहा जाता है कि इस गांव में बच्चे ठीक पैदा होते हैं, लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। इस गांव में इंसानों से लेकर जानवरों तक हर कोई अंधा है।
इस गांव के लोग अंधे होने का कारण एक श्रापित पेड़ को मानते हैं। ये पेड़ कई साल से इस गांव में मौजूद है। गांव के लोगों का कहना है कि लावजुएला नाम का एक पेड़ है, जिसे देखने के बाद इंसान से लेकर जानवर तक सभी अंधे हो जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ अंधविश्वास है। यहां के लोग मक्खियों के काटने के कारण अंधे हो जाते हैं।
बताया जाता है कि मैक्सिको सरकार ने इन लोगों को दूसरी जगह बसाने की कोशिश की, लेकिन वहां का माहौल वहां की जलवायु इनके लिए अनुकूल नहीं थी। जिस कारण सरकार को इस गांव के लोगों को मजबूरी में उनके हाल पर छोड़ना पड़ा।
- Advertisement -