-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra जिला के जसाई गांव की 60 वर्षीय महिला निकली पॉजिटिव
Last Updated on May 29, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का एक और मामला सामने आया है। अब जसाई गांव की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला 23 मई को दिल्ली (Delhi) से लौटी है। महिला होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में थी। महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है। इस मामले के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 74 हो गया है। एक्टिव केस 53 हो गए हैं। कांगड़ा जिला में अब तक 5 नए मामले सामने आए हैं। हिमाचल (Himachal) में आंकड़ा 291 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 205 हो गए हैं। बता दें कि अब तक आज हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य निदेशक रहते Dr.Gupta व एजेंट में हुई थी Deal, विजिलेंस जांच कर रही इशारा
शुक्रवार सुबह कोरोना के 9 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें 5 हमीरपुर व 4 कांगड़ा से थे। हमीरपुर में जो 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें 34 साल का बकार्टी निवासी जो स्थानीय स्कूल में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) था, अहमदाबाद से लौटे महल निवासी पति-पत्नी जो डिग्री कॉलेज नादौन में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। इसके अलावा मुंबई से लौटी गगल नादौन की 32 साल की महिला जो नादौन के एक होटल में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थी और कोटा राजस्थान ये लौटा 57 वर्ष के टौणी देवी निवासी है। यह व्यक्ति ललियार स्कूल में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था।
यह भी पढ़ें: Shimla में अलसुबह कमरे में धमाका-दीवार ढही, खिड़की -दरवाजे टूटे, एक व्यक्ति भी झुलसा
डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने सभी मामलों की पुष्टि की है। इन सभी के सैंपल 26 मई को एकत्र किए गए थे। उन्हें डीसीसी में स्थानांतरित किया जा रहा है तथा प्राथमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। जिला कांगड़ा में इससे पहले जो 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें संघोल की 42 साल की महिला, गदरन से 33 वर्ष का पुरुष ,थुरल से 27 साल का युवक शामिल है, ये सभी ठाणे से हिमाचल आए थे और परौर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। इसके अलावा एक 75 साल का बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित है, जो 4 दिन पहले दिल्ली से आया था। इस व्यक्ति डायलिसिस पर है। बुजुर्ग मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है।