-
Advertisement

हिमाचल: निजी बस से टकराया बाइक सवार, 21 वर्षीय युवक की गई जान
सोलन/मंडी। हिमाचल के सोलन जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है। हादसे में एक युवक की मौत (Death) हो गई। हादसा जिला सोलन (Solan) के सुबाथू पुलिस चौकी के तहत देवथल मंदिर से हरिपुर मार्ग पर हुआ। हादसा रविवार दोपहर बाद बस और बाइक के बीच हुई टक्कर के चलते पेश आया है। हादसे में 21 वर्षिय युवक की जान चली गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक अपने घर धनैरी की ओर जा रहा था। इस बीच रावपुल के नजदीक एक निजी बस (Private Bus) से जोरदार टक्कर में उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि टक्कर में युवक के हेलमेट के भी चार टुकड़े हो गए। हालांकि टक्कर के बाद बस में सवार लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी आपात स्थिती में सपंर्क किया गया, लेकिन ज्यादा समय व युवक की नाजुक स्थिती को देखते हुए कुछ लोगों ने युवक को कुनिहार अस्पताल भी पहुंचा दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक जिंदगी की जंग हार गया। सुबाथू चौकी के आईओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौपा जाएगा।
मंडी में कार खाई में गिरी
मंडी (Mandi) जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर.कलखर मार्ग त्राम्बी नाला के पास एक टैक्सी कार (Car) अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक ललित कुमार (48) व एक अन्य व्यक्ति योगीन्द्र (36) को चोटें आई है। दोनों घायल व्यक्ति सुंदरनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक अपनी कार में किसी सवारी को छोड़कर वापस सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कि त्राम्बी नाला के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया गया है किसी जानवर के अचानक बीच सड़क आ जाने से घटना घटी है। घायलों को नागरिक अस्पताल रिवालसर में ले जाया गया। जहां उनका प्रारंभिक उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में पुलिस की जांच जारी है।
पेड़ से गिरी महिला गंभीर घायल
जोगिंदरनगर। मंडी जिला के उपमंडल जोगिंदरनगर में एक महिला पेड़ से गिरने के कारण गंभीर घायल हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है। महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यूंह निवासी 38 साल की प्रोमिला अपने घर के नजदीक ही पेड़ पर चढ़ी हुई थी। जो अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सिर के बल गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई है। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर आपात सेवाओं में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत में सुधार ना आने पर उसे बड़े अस्पताल में रैफर किया जाएगा। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि हादसे के कारणों पर जांच जारी है।
बिलासपुर कॉलेज के छात्रावास में युवक ने लगाया फंदा
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रावास में एक विद्यार्थी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर के समय यह घटना पेश आई है। सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम सहित डीएसपी सदर राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद पंखे से लटके विद्यार्थी को नीचे उतारा गया और सारे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय उनको स्थानीय होस्टल प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई। वहीए होस्टल प्रबंधक को ही उनके सुसाइड करने की पहली सूचना मिली थी। जिसके चलते तुरंत प्रभाव से पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है आज ही युवक अपने घर से बिलासपुर कॉलेज के होस्टल में आया था। क्योंकि कल यानी 7 फरवरी से कॉलेज खुल रहे थे। ऐसे में युवक अपने घर से होस्टल आ गया था, स्थानीय युवकों का कहना है कि जब वह होस्टल आया तो उसने किसी से भी बात नही की और सीधे अपने रूम में चला गया। मृतक युवक की पहचान चमन लाल S/O रूघुवीर निवासी स्वाहन उपमंडल स्वारघाट उम्र 20 साल बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी और जानकारी प्राप्त हुई है कि युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। लेकिन अभी तक पुलिस इस सोसाइड नोट के बारे में नही बता रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page