-
Advertisement
हिमाचल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कटी हुई है एक टांग
Last Updated on July 18, 2022 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक अज्ञात शव (Dead Body) मिला है। यह अज्ञात शव कपड़ों से किसी साधु का लग रहा है। शव जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास मिला है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साधु वेशधारी अज्ञात मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: परवाणू के खंडहर में मिला कांगड़ा के व्यक्ति का शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि मृतक की एक टांग पहले ही कटी हुई थी। लिहाजा पुलिस ने लाश के पास से बैसाखियां भी बरामद की है। रेलवे स्टेशन परिसर में बाद दोपहर किसी व्यक्ति ने साधु वेश धारी व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा। वहीं घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों ने जब इस व्यक्ति की जांच पड़ताल की तो वह मृत पाया गया। आरंभिक जांच में मृतक का कोई भी नाम पता मालूम नहीं हो पाया। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच को आगे बढ़ा दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…