-
Advertisement
इस गांव में पैदा होते हैं बौने बच्चे, आजतक कोई नहीं जान पाया रहस्य
दुनियाभर में कई रहस्यमयी जगह हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी गांव (Mysterious Village) के बारे में बताएंगे, जहां सिर्फ बौने (Dwarfs) बच्चे ही पैदा होते हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन बच्चों की बुढ़ापे तक लंबाई नहीं बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, यहां जन्म लेने के बाद हर कोई हो जाता है अंधा
बता दें कि इस गांव को शापित गांव माना जाता है। यांग्सी नाम का गांव चीन (China) के शिचुआन प्रांत में स्थित है। इस गांव में ज्यादातर आबादी छोटे कद के लोगों की है। बताया जाता है कि इस गांव में पैदा होने वाले बच्चों की लंबाई 5 से 7 साल की उम्र तक सामान्य रूप से बढ़ती है, लेकिन इसके बाद रुक जाती है। इन बच्चों की लंबाई 2 फीट से लेकर 3 फीट तक ही रहती है। जबकि, कुछ लोगों की लंबाई 10 साल की उम्र तक बढ़ती है। इस गांव में ऐसा पिछले 60 साल से होता आ रहा है।

मान्यता है कि प्राचीन काल से ही ये गांव शापित है और इसका असर आज भी इस गांव पर देखने को मिलता है। जबकि, इस गांव के पड़ोसी गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव पर किसी बुरी शक्ति का साया है, जिस कारण यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। वहीं, इस गांव के बुजुर्गों का कहना है कि कई दशक पहले इस गांव में एक खतरनाक बीमारी फैल गई थी। बीमारी के कारण आज भी गांव के बच्चों की लंबाई एक समय के बाद रुक जाती है। हालांकि, आज तक इस गांव के लोगों का बौने का रहस्य वैज्ञानिकों को भी नहीं पता चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, लोगों के बौने होने को लेकर कई बार इस गांव में शोध भी किए गए, लेकिन वैज्ञानिक आज तक इस गांव के रहस्य का पता नहीं कर पाए। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गांव की मिट्टी में पारा ज्यादा है और इसी कारण यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बौनेपन का कारण जहरीली गैसें भी हो सकती हैं, जो कई साल पहले जापान (Japan) ने चीन में छोड़ी थी।
