-
Advertisement
मुख्य सचिव अनिल खाची के बदले जाने पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉक आउट
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज मुख्य सचिव अनिल खाची के बदले जाने का मुद्दा उठा। विपक्ष ने इस बात को लेकर खूब हंगामा किया और सदन से बाहर निकल आए। गैलरी तक आने के बाद विपक्षी सदस्य वापस सदन में चले गए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा सत्र के बीचों बीच मुख्य सचिव को बदले जाने की अटकलों पर विपक्ष ने सख्त ऐतराज जताया और सरकार से जानना चाहा कि आखिर ऐसे क्या हालत हुए कि मुख्य सचिव जिसके अभी दो साल बचे हुए है, को बदलने की ज़रूरत आन पड़ी है।
यह भी पढ़ें: सदन में बोले मुकेश -मंत्री अपने क्षेत्र में गौ शाला और विरोधियों के यहां बना रहे सांडशाला
सरकार के अभी तक के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में 5 मुख्य सचिव बदले जा चुकें है। सदन में इस बात को लेकर वियक्ष में हंगामा किया। स्पीकर ने इसे सरकार का अधिकार क्षेत्र बताते हुए इसे विधानसभा की परिधि से बाहर का विषय बताया और इस पर सदन में बहस की संभावना से इनकार किया। विपक्ष लगातार इस विषय पर सदनके हंगामा करता रहा और सत्ता पक्ष की तरफ से भी इस मुद्दे पर विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए। जाहिर है कि सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए ना तो आज मुख्य सचिव अनिल खाची विधानसभा में आए और न ही रामसुभाग सिंह बुधवार रात से ही मुख्यसचिव को बदलने की चर्चा हो रही थी। इसी बीच मुख्य सचिव अनिल खाची के राज्य चुनाव आयोग नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

