-
Advertisement
हिमाचल को Kiratpur-Ner Chowk Four Lane निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश
शिमला। हिमाचल सरकार को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन (Kiratpur-Ner Chowk Four Lane) निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। रोड अलाइनमेंट और भूमि अधिग्रहण प्लान में किए बदलाव पर सरकार की ओर से पर्यावरणए वन एवं जलवायु मंत्रालय के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को कोई जवाब ना मिलने पर यह कार्रवाई हुई है। कार्यालय ने साफ किया है कि हिमाचल सरकार (Government of Himachal) को तीन बार इस संबंध में पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मंत्रालय की ओर से ये कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके साथ ही हिमाचल सरकार को 30 दिनों के भीतर फोरलेन के अप्रूव्ड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव की रिपोर्ट मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून भेजने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: शुरू होने के एक दिन बाद फिर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन कार्य रूका
ये जानकारी फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को आरटीआई (RTI) में मांगी गई सूचना के अनुसार मिली है। इसकी पुष्टि केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी डॉ भारद्वाज आदिराजू ने की है। आदेश में तत्काल प्रभाव से हिमाचल सरकार को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क निर्माण के काम को बंद करने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि यदि इन आदेशों के बाद भी सरकार फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी रखती है तो इसे वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन माना जाएगा।


