-
Advertisement
Panchayat Election | Big Breaking | Elderly Voters |
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर से मतदान के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन एक ‘ऐप’ तैयार करवा रहा है। इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को एक ऐप तैयार करने को कहा है, जिसके जरिए वृद्ध मतदाताओं की घर से वोटिंग करवाने की योजना है। NIC द्वारा तैयार किए जा रहे ‘ऐप’ का पहले ट्रायल होगा। ट्रायल सफल रहा तो राज्य के लगभग 55 हजार बुजुर्ग मतदाता घर से वोट दे सकेंगे। यदि ‘ऐप’ कमीशन के मुताबिक काम नहीं कर पाया, तो बुजुर्ग मतदाताओं को भी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट देना होगा।दिव्यांग मतदाताओं को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। जो दिव्यांग व्यक्ति चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं, उन्हें घर से मतदान की सुविधा मिल सकती है। मगर यह सब ‘ऐप’ के ट्रायल पर निर्भर करेगा। ऐप के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस व्यक्ति ने वोट दिया है, उसकी गोपनीयता बनी रहे। बता दें कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग घर से वोटिंग करवाता है। अब यह सुविधा पंचायत चुनाव में भी शुरू करने की योजना है।

