-
Advertisement
हिमाचल में आज होगा पंचायत चुनाव का ऐलान, तारीखों पर रहेगी सबकी नजर
Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल आज बजने वाला है । राज्य चुनाव आयोग की ओर से दोपहर बाद 3.40 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई है। जिसमें पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी की सभी तैयारियां पूरी कर चुका हैं। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है।
3758 पंचायतों में लगभग 51 लाख वोटर मतदान करेंगे
प्रदेश की 3758 पंचायतों में लगभग 51 लाख वोटर मतदान करेंगे। आज चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज होगी। बेशक गांव की सरकार बनाने के लिए कई संभावित उम्मीदवार मैदान में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने कवायद भी चली हुई है। संभावना है कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं, ताकि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी सुचारु रूप से मतदान संपन्न हो सके। पंचायत चुनाव पुरानी पद्धति के तहत बैलेट पेपर पर करवाए जाते हैं, जबकि शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम मशीन से होते है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
